अंकुरित मूंग का चीला (हिट डिशेज 03)
व्यंजन निधि 03
अंकुरित मूंग का चीला
सामग्री
अंकुरित किया हुआ चना 2 कप
अंकुरित किया हुआ मूंग 2 कप
गेहूं या चावल का आटा 1 कप
बारीक कटी हरी मिर्च 1 टेबल स्पून
बारीक कटा अदरक 1 टेबल स्पून
हींग 1 पिंच
लाल मिर्च पाउडर 1 टी-स्पून
धनिया पाउडर 1 टेबल स्पून
बारीक कटी हरा धनिया 2 टेबल स्पून
तेल 2-3 टेबल स्पून
नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
अंकुरित किये हुए चना और मूंग को मिक्सर जार में डालें, साथ ही, पानी, हरी मिर्च और अदरक डाल कर कर बारीक पीस लें।
एक गहरे बर्तन में इस पिसे हुए मिश्रण और चावल का आटा डाल कर अच्छी तरह फेंट लें।ध्यान रहे कि मिश्रण को पकौड़े के घोल जैसा पतला करना है, इसलिए आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी भी डाल सकती है।
फेंटे गये मिश्रण में नमक,थोड़ा हींग, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और धनिया पत्ती डाल कर मिलाएं और 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख दें। अब एक नॉन स्टिक तवा को गर्म करें। उसमें आधा टी-स्पून तेल डाल चारों ओर फैला कर चिकना कर लें। अब एक कलछी भर कर मिश्रण गर्म तवा पर डालें और उसे गोलाई में पतला करते हुए फैलाएं। चारों ओर एक टी स्पून तेल डालें और चीले को दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेक लें। एक प्लेट पर टिश्यू पेपर बिछा कर गर्मागर्म चीला तवे से उतारे और सविंग प्लेट में रख कर हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। अंकुरित दाल के पीसे हुए मिश्रण में आप स्वादानुसार सब्जियां, कद्दूकस किया गाजर, बंदगोभी, फूल गोभी आदि भी डाल सकती हैं।
Comments
Post a Comment