मैंगो कस्टर्ड
मैंगो कस्टर्ड कितने लोगो के लिए: 2 कुकिंग टाइमः 30 मिनट सामग्री • पका हुए आम - 2 • नीबू का रस- 1 चम्मच • कद्दूकस किया नारियल - 4 चम्मच • चीनी- 3 चम्मच • कॉर्नस्टार्च- 1/4 कप विधि आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ग्राइंडर में नारियल, आम और नीबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। बची हुए सामग्री को एक साँसपेन में डालें और कॉर्नस्टार्च के अच्छी तरह से घुलने तक मिलाएं। अब इसी साँसपेन में आम का तैयार मिश्रण डालें। मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण से उबाल आने लगे तो आंच धीमी करके बीच-बीच में चलाते हुए कुछ देर तक पकाएं। गैस ऑफ करें और कस्टर्ड को बाउल में डाल दें। आम के कटे टुकड़ों से सजा दें। ठंडा पेश करें।