Posts

Showing posts with the label चमकते रहेंगे लंच बॉक्स

चमकते रहेंगे लंच बॉक्स

चमकते रहेंगे लंच बॉक्स • अपने टिफिन बॉक्स को साफ करने के बाद उसमें थोड़ा नमक डालकर उसे रात भर के लिए बंद कर दें। लंच बॉक्स से आने वाली बदबू को भगाने का यह एक अच्छा तरीका है। इस प्रक्रिया से लंच बॉक्स कीटाणुमुक्त भी हो जाएगा। • इसी तरह आप कॉफी बीन्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। रात भर टिफिन में कॉफी बीन्स रखिये और सुबह आपके टिफिन से बदबू गायब हो जाएगी। • एक टुकड़ा नीबू का रस निकाले और इससे लंच बॉक्स पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें। आप नीबू के रस में कोई हल्का डिटर्जेंट मिला सकती हैं, जिससे आप टिफिन के जिद्दी दागों को साफ कर सकती हैं। उसके बाद टिफिन को गरम पानी और साबुन के घोल से साफ करें। • बेकिंग सोडा और गर्म पानी का एक पेस्ट बनाकर लंच बॉक्स पर लगाएं, खासतौर पर उस जिद्दी दागों पर जिससे छुटकारा पाने के लिए आप काफी मेहनत कर चुकी है। एक दिन बाद टिफिन को गुनगुने पानी से साफ कर लें। बदबू और दाग दोनों गायब हो जाएंगे।