Posts

जब पार्वती ने बनाया भोजन तो शिवजी ने उन्हें बताई ये अनोखी बात...

जब पार्वती ने बनाया भोजन तो शिवजी ने उन्हें बताई ये अनोखी बात... . एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से कहा की प्रभु मैंने पृथ्वी पर देखा है कि जो व्यक्ति पहले से ही अपने प्रारब्ध से दुःखी है आप उसे और ज्यादा दुःख प्रदान करते हैं और जो सुख में है आप उसे दुःख नहीं देते है। भगवान ने इस बात को समझाने के लिए माता पार्वती को धरती पर चलने के लिए कहा और दोनों ने इंसानी रूप में पति-पत्नी का रूप लिया और एक गावं के पास डेरा जमाया । शाम के समय भगवान ने माता पार्वती से कहा की हम मनुष्य रूप में यहां आए है इसलिए यहां के नियमों का पालन करते हुए हमें यहां भोजन करना होगा। इसलिए मैं भोजन कि सामग्री की व्यवस्था करता हूं, तब तक तुम भोजन बनाओ। . जब भगवान के जाते ही माता पार्वती रसोई में चूल्हे को बनाने के लिए बाहर से ईंटें लेने गईं और गांव में कुछ जर्जर हो चुके मकानों से ईंटें लाकर चूल्हा तैयार कर दिया। चूल्हा तैयार होते ही भगवान वहां पर बिना कुछ लाए ही प्रकट हो गए। माता पार्वती ने उनसे कहा आप तो कुछ लेकर नहीं आए, भोजन कैसे बनेगा। भगवान बोले - पार्वती अब तुम्हें इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। भगवान ने माता पार्वती...

भोजन सम्बन्धी कुछ नियम, क्या आपको पता है ये जानकारी?

#भोजन सम्बन्धी कुछ नियम, क्या आपको पता है ये जानकारी? 1. पांच अंगो (दो हाथ, दो पैर, मुख) को अच्छी तरह से धो कर ही भोजन करे ! 2. गीले पैरों खाने से आयु में वृद्धि होती है ! 3. प्रातः और सायं ही भोजन का विधान है ! पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुह करके ही खाना चाहिए !  4. मल मूत्र का वेग होने पर , कलह के माहौल में , अधिक शोर में , पीपल , वट वृक्ष के नीचे , भोजन नहीं करना चाहिए ! 5. परोसे हुए भोजन की कभी निंदा नहीं करनी चाहिए ! 6. खाने से पूर्व अन्न देवता , अन्नपूर्णा माता की स्तुति कर के , उनका धन्यवाद देते हुए , तथा सभी भूखो को भोजन प्राप्त हो ईश्वर से ऐसी पप्रार्थना करके भोजन करना चाहिए ! 7. भोजन बनने वाला स्नान करके ही शुद्ध मन से , मंत्र जप करते हुए ही रसोई में भोजन बनाये और सबसे पहले 3 रोटिया अलग निकाल कर (गाय , कुत्ता , और कौवे हेतु) फिर अग्नि देव का भोग लगा कर ही घर वालो को खिलाये !  8. इर्षा , भय , क्रोध , लोभ , रोग , दीन भाव , द्वेष भाव , के साथ किया हुआ भोजन कभी पचता नहीं है ! 9. आधा खाया हुआ फल , मिठाईया आदि पुनः नहीं खानी चाहिए ! 10. खाना छोड़ कर उठ जाने पर दुबारा भोजन नह...

मैंगो राइस

Image
मैंगो राइस  कितने लोगों के लिए 2  कुकिंग टाइम: 20 मिनट  सामग्री  ●पका हुआ चावल-2 कप  ●तेल- 2 चम्मच  ●सरसी-1/2 चम्मच  ● चना दाल- 1/2 चम्मच  ●करी पत्ता 6  ● उड़द दाल- 1 चम्मच  ●मूंगफली- 1 चम्मच  ● बारीक कटी हरी मिर्च-2  ●हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच  ●हींग - चुटकी भर  ●नमक (स्वादानुसार)  ●अदरक पेस्ट- 1 चम्मच  ● कद्दूकस कच्चा आम- 1 कप  ● कद्दूकस नरियल 2 चम्मच  विधि कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें सरसों डालें। जब सरसों चटक जाए तो कड़ाही में चना दल और मूंगफली डालें। आंच धीमी कर दें। लगातार चलाते हुए इन्हें भूनें। ध्यान रहे कि मूंगफली जाले नहीं। अगर आप बहुत ज्यादा गर्म तेल में भूनेंगे तो यह बेहद कड़ा हो  जाएगा। अब उड़द को कड़ाही में डालें और उसे भी सुनहरा होने तक भून लाल मिर्च को तोड़कर डाले करी पत्ता भी डलें, 10 सेकेंड पकाएं। (अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालें। अब कढ़ाही में हल्दी पाउडर और हींग डाले। इसके तुरंत बाद कढ़ाही में आम और नमक डालें। अच्छी तरह से मिलाएं और दो से तीन मिनट तक पकाएं। नारियल डाले और म...

चमकते रहेंगे लंच बॉक्स

चमकते रहेंगे लंच बॉक्स • अपने टिफिन बॉक्स को साफ करने के बाद उसमें थोड़ा नमक डालकर उसे रात भर के लिए बंद कर दें। लंच बॉक्स से आने वाली बदबू को भगाने का यह एक अच्छा तरीका है। इस प्रक्रिया से लंच बॉक्स कीटाणुमुक्त भी हो जाएगा। • इसी तरह आप कॉफी बीन्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। रात भर टिफिन में कॉफी बीन्स रखिये और सुबह आपके टिफिन से बदबू गायब हो जाएगी। • एक टुकड़ा नीबू का रस निकाले और इससे लंच बॉक्स पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें। आप नीबू के रस में कोई हल्का डिटर्जेंट मिला सकती हैं, जिससे आप टिफिन के जिद्दी दागों को साफ कर सकती हैं। उसके बाद टिफिन को गरम पानी और साबुन के घोल से साफ करें। • बेकिंग सोडा और गर्म पानी का एक पेस्ट बनाकर लंच बॉक्स पर लगाएं, खासतौर पर उस जिद्दी दागों पर जिससे छुटकारा पाने के लिए आप काफी मेहनत कर चुकी है। एक दिन बाद टिफिन को गुनगुने पानी से साफ कर लें। बदबू और दाग दोनों गायब हो जाएंगे।

मैंगो स्मूथी

Image
मैंगो स्मूथी कितने लोगों के लिए: 4 कुकिंग टाइम: 20 मिनट सामग्री • पका आम 4 दही 6 चम्मच • ठंडा दूध- 3 कप • चीनी- 8 चम्मच विधि आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। कुछ देर के लिए आम को फ्रिजर में रखें। लगभग 1 कप आम के टुकड़ों को अलग रख लें। दही को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से कुछ मिनट चलाएं। दूध डालें। अब एक कप आम के अलावा अन्य सभी आम को मिक्सर में डालें। चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। आम के कुछ टुकड़े को सर्विंग गिलास में डालें। ऊपर से मैंगो स्मूथी डालें और सर्व करें।

मैंगो कस्टर्ड

मैंगो कस्टर्ड कितने लोगो के लिए: 2 कुकिंग टाइमः 30 मिनट सामग्री • पका हुए आम - 2 • नीबू का रस- 1 चम्मच • कद्दूकस किया नारियल - 4 चम्मच • चीनी- 3 चम्मच • कॉर्नस्टार्च- 1/4 कप विधि आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ग्राइंडर में नारियल, आम और नीबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। बची हुए सामग्री को एक साँसपेन में डालें और कॉर्नस्टार्च के अच्छी तरह से घुलने तक मिलाएं। अब इसी साँसपेन में आम का तैयार मिश्रण डालें। मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण से उबाल आने लगे तो आंच धीमी करके बीच-बीच में चलाते हुए कुछ देर तक पकाएं। गैस ऑफ करें और कस्टर्ड को बाउल में डाल दें। आम के कटे टुकड़ों से सजा दें। ठंडा पेश करें।

उपयोगी आम

आम खुद में पोषक तत्वों से भरपूर है, लेकिन इसकी पत्तियां भी कम फायदेमंद नहीं हैं। दरअसल इसकी पत्तियों से मधुमेह को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए आप पत्तियों को रातभर पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इसका पानी पी लें। पत्तियों में एंथोसायनिडिन नामक टैनिन यह कमाल करता है। पत्तियों को सुखाकर पाउडर भी बनाया जा सकता है। पका आम पाचन क्रिया के लिए आम का हर रूप फायदेमंद होता हैं। कई लोग खट्टा होने के चलते कच्चा आम नहीं खा पाते हैं, लेकिन पका आम खा लेते हैं। पका आम भी फायदों से भरपूर है। सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि यह पाचन क्रिया को ठीक रखता है। दरअसल इसमें मौजूद ढेरों एंजाइम प्रोटीन को तोड़ते हैं, जिससे भोजन जल्दी पचता है। इतना ही नहीं, साइट्रिक एसिड, टरटैरिक एसिड भी इसमें होते हैं, जिसके साथ क्षारीय तत्वों का संतुलन बना रहता है और पाचन क्रिया ठीक रहती है। आंखें कमजोर हो रही हैं? आपकी आंखें कमजोर हो रही हैं और चश्मे का नंबर लगातार बढ़ता जा रहा है तो भी गर्मी के मौसम में आम का सेवन जरूर शुरू कर दीजिए। पके हुए आम में मौजूद विटामिन-ए आंखों की सेहत सुधारने का काम करता है। कितना खाएं आम ? आम प्राक...