उपयोगी आम
आम खुद में पोषक तत्वों से भरपूर है, लेकिन इसकी पत्तियां भी कम फायदेमंद नहीं हैं। दरअसल इसकी पत्तियों से मधुमेह को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए आप पत्तियों को रातभर पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इसका पानी पी लें। पत्तियों में एंथोसायनिडिन नामक टैनिन यह कमाल करता है। पत्तियों को सुखाकर पाउडर भी बनाया जा सकता है।
पका आम पाचन क्रिया के लिए
आम का हर रूप फायदेमंद होता हैं। कई लोग खट्टा होने के चलते कच्चा आम नहीं खा पाते हैं, लेकिन पका आम खा लेते हैं। पका आम भी फायदों से भरपूर है। सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि यह पाचन क्रिया को ठीक रखता है। दरअसल इसमें मौजूद ढेरों एंजाइम प्रोटीन को तोड़ते हैं, जिससे भोजन जल्दी पचता है। इतना ही नहीं, साइट्रिक एसिड, टरटैरिक एसिड भी इसमें होते हैं, जिसके साथ क्षारीय तत्वों का संतुलन बना रहता है और पाचन क्रिया ठीक रहती है।
आंखें कमजोर हो रही हैं?
आपकी आंखें कमजोर हो रही हैं और चश्मे का नंबर लगातार बढ़ता जा रहा है तो भी गर्मी के मौसम में आम का सेवन जरूर शुरू कर दीजिए। पके हुए आम में मौजूद विटामिन-ए आंखों की सेहत सुधारने का काम करता है।
कितना खाएं आम ?
आम प्राकृतिक तौर पर मीठा होता है। इसमें फाइबर, फोलेट, विटामिन ए, सी, ई और कॉपर भी अच्छी मात्रा में मिल जाता है। डायबिटीज रोगियों को इसकी मात्रा को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। मधुमेह रोगी इसे खा सकते हैं, लेकिन बहुत ही नियंत्रित मात्रा में।
याददाश्त होगी मजबूत
भूलने की समस्या है तो आम का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद ग्लूटामिन •एसिड याददाश्त बढ़ाने का काम अच्छे से करता है, इसलिए भूलने की आदत हो या इससे हमेशा बचकर रहना है तो आम खाना ना भूलें।
● गर्मी का साजन आते ही पेट से संबंधित रोगों में इजाफा हो जाता है। इसलिए आपको इस सीजन में आम की चटनी का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप ऐसा करता है, तो दस्त, अपच और कब्ज जैसे रोगों से निजात पा सकती है। जानकारों का मानना है कि कच्चा आम लिवर को डिटॉक्स कर शरीर से अनचाहे पदार्थ को बाहर निकालने में मददगार होता है।
● डायबिटीज, हृदय रोग, स्ट्रोक और दिल के दौरे जैसी बीमारियों से वर्तमान समय में ज्यादातर लोग परेशान है। इन बीमारियों से परेशान लोगों के लिए कच्चा आम काफी फायदेमंद होता है।
इसलिए ऐसे रोगियों को आम, पुदीने की चटनी का सेवन करना चाहिए।
●आम पना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है। इसमें पागा जाने वाला फोलेट गर्भ में पल रहे शिशु को जन्म दोष के खतरे से बचाता है।
●आम पना पीने से एनीमिया में फायदा होता है। एनीमिया में आम का पना एक टॉनिक की तरह काम करता है, इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
●आम पना में भरपूर मात्रा में मिनरल होता है, जो बहुत पसीने वाले मौसम में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी नहीं होने देता।
Comments
Post a Comment