Posts

Showing posts with the label उपयोगी आम

उपयोगी आम

आम खुद में पोषक तत्वों से भरपूर है, लेकिन इसकी पत्तियां भी कम फायदेमंद नहीं हैं। दरअसल इसकी पत्तियों से मधुमेह को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए आप पत्तियों को रातभर पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इसका पानी पी लें। पत्तियों में एंथोसायनिडिन नामक टैनिन यह कमाल करता है। पत्तियों को सुखाकर पाउडर भी बनाया जा सकता है। पका आम पाचन क्रिया के लिए आम का हर रूप फायदेमंद होता हैं। कई लोग खट्टा होने के चलते कच्चा आम नहीं खा पाते हैं, लेकिन पका आम खा लेते हैं। पका आम भी फायदों से भरपूर है। सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि यह पाचन क्रिया को ठीक रखता है। दरअसल इसमें मौजूद ढेरों एंजाइम प्रोटीन को तोड़ते हैं, जिससे भोजन जल्दी पचता है। इतना ही नहीं, साइट्रिक एसिड, टरटैरिक एसिड भी इसमें होते हैं, जिसके साथ क्षारीय तत्वों का संतुलन बना रहता है और पाचन क्रिया ठीक रहती है। आंखें कमजोर हो रही हैं? आपकी आंखें कमजोर हो रही हैं और चश्मे का नंबर लगातार बढ़ता जा रहा है तो भी गर्मी के मौसम में आम का सेवन जरूर शुरू कर दीजिए। पके हुए आम में मौजूद विटामिन-ए आंखों की सेहत सुधारने का काम करता है। कितना खाएं आम ? आम प्राक...