साबूदाने के लड्डू (हिट डिसिज 01)
व्यंजन निधि 01
नवरात्र पर स्पेशल डिश:
नवरात्र व्रत के दिनों में न्यूट्रीशियनल और टेस्टी डिश बनाएं। आइये इस बार साबूदाने के लड्डू बनाएं। में लड्डू आपको एनर्जी देंगे।
आइये जानते हैं घर पर आसानी से इन्हें कैसे बनाया जा सकता है... |
सामग्री
1 कप साबूदाना
3/4 कप नारियल बूरा (बुरादा)
2/3 कप चीनी का पाउडर
6 चम्मच प्रीत लाइट काजू बारीक कटे हुए इलायची पाउडर
1/4 चम्मच जायफल पाउडर
विधि
साबूदाने को धीमी आंच पर कढ़ाही में कुरकुरे और भुरभुरे होने तक भूनें। ठंडा होने पर इसका बारीक पाउडर बना लें।
अब कढ़ाही में नारियल बूरे (बुरादा) को 2-3 मिनट तक हल्का भूनें इसके उपरांत इसमें साबूदाना पाउडर और चीनी पाउडर मिलाकर ठंडा होने के लिए रख दें।
कढ़ाही को गर्म कर, इसमें काजू डालकर सुनहरा होने तक भूनें। साबूदाना, नारियल बूरा (बुरादा) और चीनी के मिश्रण को कढ़ाही में डालकर हल्का भुने साथ ही इसमें स्वाद लाने के लिए इलायची और जायफल पाउडर मिलाए।
हल्का ठंडा होने पर इसके लडडू बनाकर सर्व करें।
Comments
Post a Comment