खीर-ए-गुलाब (गुलाब खीर) (हिट डिशेज 02)

व्यंजन निधि 02

मीठे में कुछ नया बनाना चाहते हैं तो एक बार ट्राई करें खीर-ए-गुलाब

खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने का दिल करता है। एक ही तरह का मीठा खाकर मन भर जाता है। आप सभी ने समा के चावल, गुड़ की खीर या चावलों की खीर तो बहुत बार खाई होगी। तो चलिए यहां आपको बताते हैं गुलाब की खीर बनाने की रेसिपी जो खाने में मजेदार और बनाने में आसान है।

सामग्री

मलाई- 1 कप 
नारियल का दूध-1 कप 
सूखा नारियल- 1 कप 
गुलाब की पत्तियां 10-15 
चीनी- 1/2 कप बादाम, 
पिस्ता- 1/2 कप 
दूध- 2 कप

विधि

सबसे पहले पैन में नारियल का दूध उबाल आने तक गर्म करें। एक उबाल आने के बाद 5 मिनट तक दूध को पकाएं और बाद में उसी पैन में साधारण दूध गर्म कर लें। 

सूखे नारियल को ब्लैंड करके कटोरी में निकाल लें। अब गर्म किए हुए दूध में गुलाब की पत्तियां डालकर उसका रंग बदलने तक पकाएं। अब उसमे ब्लैंड किया हुआ नारियल बादाम पिस्ता और चीनी डालें। 

कुछ देर के लिए इसे पका ले गुलाब की खीर बनकर तैयार है। प्लेट में डालकर सर्व कर सकते हैं।


Comments